• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर 51 दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि…

Bykhabretv-raj

Dec 24, 2025

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर 51 दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर 51 दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि । भारत माता एवं अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें की जयकारे के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए किया स्मरण। कल उनके जन्मदिवस पर जिले भर में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर दी जाएगी श्रद्धांजलि। आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में पूर्व संध्या पर उनके तैल चित्र के सपीम 51 दीए जलाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत,पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है,जिस पौधै को उन्होंने अपने खून पसीने से सींचा आज वह भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में एक विशाल वटवृक्ष बनकर खड़ा है और हम सभी कार्यकर्ता उस विशाल वटवृक्ष के पत्ते के रूप में देशसेवा हेतू तत्पर हैं। अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। भारतीय राजनीति के युगपुरुष की उपाधि पाने वाले अटल जी की छाप भारत के आधुनिक राजनीति पर स्पष्ट रूप से दिखती है। प्रधानमंत्री रहते भारत के विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान अमिट है। आज उनसे प्रेरित वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जा रहा है। 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस पर पूरे नालंदा जिला के प्रत्येक मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देशसेवा का संकल्प लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, तेजस्विता राधा, डा अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, अमरकांत भारती,सोनू कुमार हिंदू, ललन कुमार,पहेली राज, तेतरी देवी, जयराम कुमार, आलोक रंजन, राहुल कुमार, राजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।