• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया…

Bykhabretv-raj

Dec 25, 2025

 

 

 

 

 

 भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जन्मदिवस पर नालंदा जिला में सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम, भाजपा जिला कार्यालय में लगाया गया अटल जी के जीवन चरित्र पर चित्र प्रदर्शनी, पूर्व मंत्री विधायक डा सुनील कुमार ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ किया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ।
भाजपा नालंदा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कर नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा, “वाजपेयी जी एक महान नेता थे जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। उनके जन्मदिवस को देशभर में सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि आज पूरे नालंदा जिला में विभिन्न मंडलों, बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने आदर्श, भारतीय राजनीति के युगपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है।

सोहसराय स्थित अपने कार्यालय में पूर्व मंत्री सह विधायक डा सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के महान व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार भारत तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर है यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों से प्रेरित है वर्तमान केंद्र सरकार उनके अधूरे सपनों को पूरा कर रही है। धारा 370 को हटाना , राम मंदिर का निर्माण, विश्व पटल पर भारत को अभूतपूर्व मान सम्मान दिलाना, सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों जनता को लाभ पहुंचाना, मात्र 11 साल के कार्यकाल में 125 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ देना यही तो अटल जी का अधूरा सपना था जिसे पी एम मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए पूरा किया है।
इसी क्रम में बिहार शरीफ के प्रसिद्ध बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन अवसरों पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अरविंद पटेल, सुधीर कुमार,नीरज कुमार डब्ल्यू, डॉ आशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा,जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार,अमरकांत भारती, सोनू कुमार हिंदू,प्रणव कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, बिट्टू कुमार, संजीव कुमार,अविनाश कुमार, शशिकला सिन्हा, मोनू कुमार, मणिकांत पासवान,मुन्ना पांडेय, मुरली मनोहर, मनोज सिंह ,संजय मुखिया,,शिल्पी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार धुरी,धीरज पाठक, सर्वोत्तम कुमार, मौसम अग्रवाल,सुरेंद्र शर्मा, संजय आजाद, रौशन कुमार यादव, मनष्वी शर्मा,आलोक रंजन, जयराम कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।