नालंदा विश्वविद्यालय के सिटी कैंपस में सार्वजनिक पुस्तक प्रदर्शनी, 26 – 31 दिसंबर तक…
नेट जीरो रणनीति में एक्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट कोर्स का प्रथम बैच आरंभ….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
राजगीर, नालंदा, 25 दिसंबर 2025; नालंदा विश्वविद्यालय के राजगीर स्थित सिटी कैंपस में 26 दिसंबर से एक सार्वजनिक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। यह प्रदर्शनी नालंदा विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्थानीय छात्रों तथा आसपास के समुदाय में पढ़ने की आदतों को प्रोत्साहित करना और ज्ञान का प्रसार करना है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। इसमें नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी और नालंदा जिले के जिलाधिकारी संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे। सिटी कैंपस में आयोजित यह प्रदर्शनी 26 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में कक्षा दसवीं तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से चयनित लगभग दो हजार पुस्तकें प्रदर्शित होंगी। ये पुस्तकें साहित्य, विज्ञान, इतिहास, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों को समेटे हुए हैं। विश्वविद्यालय की सहभागिता नीति के अनुरूप स्थानीय स्कूलों के अध्यापकों व बच्चों सहित महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे समुदायिक सहभागिता और समावेशी भागीदारी को बढ़ावा मिले।
एक अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत नालंदा विश्वविद्यालय ने आज अपने मुख्य कैंपस में नेट जीरो स्ट्रेटेजी पर एक्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम बैच की शुरुआत की। इस कोर्स ने विविध क्षेत्रों से 60 से अधिक प्रोफेशनल प्रतिभागियों को आकर्षित किया है, जो जलवायु पर हो रहे कामों, सस्टेनेबिलिटी तथा लो-कार्बन विकास पथों में बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करता है।
यह कोर्स प्रतिभागियों को नेट जीरो ट्रांजीशन, जलवायु शासकिय व्यवस्था, सतत वित्त प्रक्रिया तथा मूल नीति ढांचों पर व्यावहारिक ज्ञान और रणनीतिक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इससे नालंदा विश्वविद्यालय की शिक्षा एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है। ये दोनों पहलें नालंदा विश्वविद्यालय की ज्ञान-साझाकरण के जरिए समुदायिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय-वैश्विक प्राथमिकताओं से जुड़ी उन्नत व्यावसायिक शिक्षा के प्रति दोहरी निष्ठा को रेखांकित करती हैं।
