सामाजिक सरोकार की मिसाल बना हृदय नारायण संस पेट्रोल पंप, 300 कंबल का वितरण…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नवादा–गया मुख्य मार्ग पर स्थित दखिनगांव (वजीरगंज) में हृदय नारायण संस पेट्रोल पंप ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए गरीब व असहाय परिवारों के बीच 300 कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंप के मालिक चंदन कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि हृदय नारायण संस पेट्रोल पंप न केवल ईंधन आपूर्ति बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह पेट्रोल पंप सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां शुद्ध ईंधन, सटीक माप, स्वच्छ परिसर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जाती है। खास बात यह है कि यह पंप नवादा से गया की ओर आने पर पहला सीएनजी स्टेशन है, जो 24 घंटे, सातों दिन (24×7) चालू रहता है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

स्थानीय लोगों और लाभार्थियों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। ग्रामीणों ने हृदय नारायण संस पेट्रोल पंप को क्षेत्र का एक जिम्मेदार और संवेदनशील प्रतिष्ठान बताया।
कार्यक्रम के अंत में पंप प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रखे
