हरनौत के बस्ती गाँव में डाक चौपाल का आयोजन, सांसद रहे मुख्य अतिथि..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत बस्ती गाँव में डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को डाकघर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था।
इस डाक चौपाल के मुख्य अतिथि नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार, डाक निरीक्षक (दक्षिणी) श्री रामाशिष प्रसाद, डाक निरीक्षक (पूर्वी) श्री रंजीत कुमार रजक, डाक निरीक्षक (केंद्रीय) श्री विकास राय, हरनौत पोस्टमास्टर श्री संतोष कुमार, बिहारशरीफ पोस्टमास्टर श्री मनीष आनंद एवं डिप्टी पोस्टमास्टर श्री अमलेश कुमार उपस्थित रहे।
डाक चौपाल के दौरान डाकघर की प्रमुख सेवाओं जैसे स्पीड पोस्ट/पार्सल सेवा, आधार केंद्र, खाता खोलो अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, आईपीपीबी खाता सहित अन्य बचत योजनाओं पर विशेष कैंप लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान 3200 बचत खाते, 20 एसएसए खाते, 25 आईपीपीबी खाते खोले गए। साथ ही 15 नए आधार कार्ड, 20 आधार अपडेट एवं 20 बाल आधार बनाए गए।
मुख्य अतिथि सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन एवं सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। डाक चौपाल जैसे कार्यक्रम आम जनता को सीधे लाभ पहुँचाते हैं।
डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने कहा कि डाक विभाग निरंतर प्रयासरत है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग, डिजिटल एवं आधार सेवाएँ सुलभ हों और इसके लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 डाक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की।
