डी एम नालंदा द्वारा शीतलहर से आमजनों की बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा विभागीय गाइडलाइन जारी…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा के निदेशानुसार जिलेभर में शीतलहर से आमजनों की बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन शाखा, नालंदा द्वारा विभागीय गाइडलाइन जारी किया गया है ।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार नालंदा ज़िले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट एवं घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा नागरिकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि शीतलहर के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों तथा बेघर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शीतलहर से बचाव हेतु जारी आवश्यक दिशा-निर्देश :
• नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पर्याप्त गर्म एवं परतदार कपड़े, टोपी, मफलर, दस्ताने एवं मोज़े पहनें।
• अत्यधिक ठंड के समय, विशेषकर सुबह एवं रात्रि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
• अलाव अथवा हीटर का प्रयोग हवादार स्थानों पर ही करें तथा बंद कमरे में आग जलाने से बचें।
• घने कोहरे के कारण वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें, धीमी गति से वाहन चलाएँ एवं यातायात नियमों का पालन करें।
• अधिक ठंड लगने, कंपकंपी, सुन्नता, भ्रम अथवा अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
• जिला प्रशासन द्वारा रैन बसेरों, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अलाव जलाने तथा असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण की व्यवस्था की गई है। ज़रूरतमंद व्यक्तियों को इन सुविधाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाए।
• आमजन से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा शीतलहर से निपटने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं एक-दूसरे की सहायता करें।
