बिहार शरीफ के सोगरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को माननीय सांसद, नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार एवं श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी , नालंदा के द्वारा सोगरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सांसद खेल महोत्सव दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।
इस खेल उत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें—
सोगरा हाई स्कूल मैदान बिहार शरीफ में
*क्रिकेट (बालक/बालिका)*
बालिका वर्ग: 02 टीमें
बालक वर्ग: 04 टीमें
*फुटबॉल (पुरुष वर्ग)* कुल 06 टीमें
*कबड्डी (बालक/बालिका)*
बालक वर्ग: 06 टीमें
बालिका वर्ग: 06 टीमें
हेल्थ क्लब बिहार शरीफ में
बैडमिंटन (बालक/बालिका)*
बालक वर्ग: 08 खिलाड़ी
बालिका वर्ग: 08 खिलाड़ी
सभी खेल प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े।
यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से, माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, नालंदा की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
खेल उत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री का सपना है कि भारत एक युवा राष्ट्र के रूप में सशक्त बने। इस दिशा में गांवों एवं कस्बों के युवाओं में खेल के प्रति रुचि एवं खेल भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। सांसद खेल उत्सव इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जिले के ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
सांसद खेल उत्सव नालंदा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि खेल को सुगम बनाने के लिए खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नालंदा जिले में खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया है, जिसमें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि नालंदा जिले के खिलाड़ियों को किसी भी विधा में यथा फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, रग्बी आदि खेलों में जिला के प्रतिभावान महिला/ पुरुष खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन के बदौलत जिला से ऊपर उठकर राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है ।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन हो सके,साथ ही बेहतर प्रदर्शन के बदौलत नालंदा जिले का नाम रौशन कर सकें ।
इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित भारी तादाद में महिला/ पुरुष खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।
