भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी में VB-GRAMG पर आयोजित कार्यशाला संपन्न…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी मंडल में नगर अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में बबुरबन्ना सामुदायिक भवन में विकसित भारत जी राम जी कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह VB-GRAMG जिला संयोजक अरविंद पटेल एवं जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार उपस्थित होकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए VB-GRAMG की जानकारियां जन जन तक पहुंचाने एवं आगामी 25 जनवरी को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथों पर सुने जाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री मोनू कुमार ने किया ।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर VB-GRAMG किया गया है, न केवल नाम बदला गया बल्कि कई सकारात्मक बदलाव भी किए गए हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए बड़े लाभकारी सिद्ध होंगें। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को इस नाम से विरोध है असल में सनातन विरोधी विपक्षियों को इस योजना के नाम भगवान श्री राम का नाम से चिढ़ है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि इस योजना की जानकारियां और इसके फायदे एक एक जनता तक पहुंचाने का काम करें। पहले इस योजना के अंतर्गत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी ,अब 125 दिनों की गारंटी है, पहले समय पर भुगतान नहीं होता था पर अब प्रत्येक सप्ताह भुगतान की गारंटी है।
जिला मंत्री अमरेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण प्रत्येक मंडल पदाधिकारी गण एवं समस्त बूथ अध्यक्ष गण से अपने अपने बूथों पर स्थानीय लोगों के साथ सुनकर “सरल ऐप” पर अपलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह मासिक प्रेरणादायक कार्यक्रम आज अत्यंत लोकप्रिय बन गया है, मन की बात समाज और देश के लिए अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर जिला आई टी सेल संयोजक अमित शान, मंडल महामंत्री मोनू कुमार, मनोज कुमार, रामजतन आर्य, बब्लू कुमार, सुषमा देवी, प्रिती लोहानी, शक्ति केंद्र प्रमुख सुनील कुमार,बूथ अध्यक्ष राजदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राजवीर पासवान, राजीव कुमार, विक्रम कुमार, अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
