• Fri. Feb 13th, 2026

#ख़बरें Tv: प्रखंड स्तरीय निपुण 3.0 टीएलएम मेला का हुआ आयोजन…

Bykhabretv-raj

Jan 22, 2026

 

 

 

 

 

 

 

प्रखंड स्तरीय निपुण 3.0 टीएलएम मेला का हुआ आयोजन…
शिक्षकों ने निपुण बिहार निर्माण का लिया संकल्प….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा(नालंदा) शहर के प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय निपुण 3.0 टीएम मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला ब्रांड एंबेसडर सह समाजसेवी डॉ.आशुतोष कुमार मानव, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। टीएलएम मेला में सभी संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हिंदी भाषा में 12, अंग्रेजी में 13, पर्यावरण में 18 और गणित में 16 समेत 59 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों के द्वारा प्रदर्शित टीएलएम एवं विद्यालय में उनका शैक्षणिक उपयोग का सुक्ष्मता से निर्णायक मंडल द्वारा अवलोकन करते हुए प्रखंड स्तरीय मानक संचालन प्रक्रिया(SOP) प्रारूप के अनुसार अलग-अलग विषयों में सर्वोत्कृष्ट टीएलएम का चयन किया। गहरी मूल्यांकन के उपरांत भाषा हिंदी विषय में प्राथमिक विद्यालय मनपुरवा के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह, पर्यावरण सामाजिक विज्ञान में प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर की शिक्षिका आरती शर्मा,अंग्रेजी में उ.म.वि. रेडी़ की शिक्षिका रश्मि राज और गणित में एनपीएस महेशपुरडीह की शिक्षिका श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता सभी शिक्षक प्रतिभागी 28 जनवरी को जिला स्तरीय निपुण 3.0 टीएलएम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी विजेता शिक्षक प्रतिभागियों को यूथ आईकॉन सह समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा जिला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने स्वरचित गीत टीएलएम एवं नवाचारी शिक्षा की ज्योत जलाएंगे, भाषा ही नहीं हर विषय में बच्चों को निपुण बनाएंगे एवं निपुण बनेगा बिहार हमारा की प्रस्तुति कर सभी प्रतिभागियों को निपुण बिहार निर्माण के लिए उत्साहित एवं संकल्पित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभय कांत वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यवान शर्मा,संजय कुमार, संजीव कुमार,शिक्षिका शुभांगी प्रीतम,शिक्षक अभय कांत वर्मा, संकुल समन्वयक अवधेश कुमार,अरुण कुमार, एमडीएम बीआरपी सत्येंद्र कुमार, समावेशी शिक्षा साधनसेवी अशोक कुमार,लेखापाल आशीष कुमार,आईसीटी कोऑर्डिनेटर मदनलाल,डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार,कौशल किशोर शर्मा,राजीव कुमार,रत्नेश कुमार,राजेश कुमार वरुण,मिथिलेश कुमार,मुकेश कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।