• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar:  “विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा”: मन की बात में पी एम मोदी …

Bykhabretv-raj

Dec 28, 2025

 

 

 

 

 

 “विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा”: मन की बात में पी एम मोदी …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय में पी एम मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया। पी एम मोदी के बचपन पर आधारित फिल्म “चलो जीते हैं” का प्रसारण कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर देखा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन चरित्र पर आयोजित संगोष्ठी एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2025 के अंतिम मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर एक बार देश को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। पी एम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान, लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने देशवासियों को आने वाले अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताया कि देश वर्ष 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पी एम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज कम्पटीशन, स्मार्ट इंडिया हैथाकान -2025 और फिट इंडिया मूवमेंट,जैसी युवा केंद्रित पहलों का उल्लेख किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जीवन चरित्र पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए राष्ट्र प्रेम से अभिभूत उनके जीवन चरित्र को सुनकर कार्यकर्ताओं ने सदैव राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। अपने जीवन काल में नालंदा जिले से उनके साथ काम करने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह एवं पूर्व जिला महामंत्री ललन जी ने पुराने दिनों को याद करते हुए उनके महान व्यक्तित्व की चर्चा की जिसने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
“बाधाएं आती हैं तो आएं,
घिरे प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों से हंसते हंसते,
आग लगाकर जलना होगा,
कदम मिलाकर चलना होगा।”
श्रद्धेय अटल जी की यह वाणी आज भी भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त करती है। अटल जी ज्ञान के महासागर थे जो आज भी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापूंज हैं। जिलाध्यक्ष ने 05 जनवरी को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में नालंदा जिला के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का आग्रह किया।
संगोष्ठी के बाद सहभोज के अंतर्गत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दही चूड़ा का भोज कर आनंद लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामसागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम किशोर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, साबो देवी,डा अशुतोष कुमार,नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला मंत्री अमरेश कुमार,राजू माहुरी, प्रवीण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, सोनू कुमार हिंदू, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, प्रवीला देवी, मुरली मनोहर, अनुग्रह नारायण, अविनाश प्रसाद सिंह, गौरव प्रकाश,प्रणव कुमार सिन्हा, विरेन्द्र कुमार, मुन्ना पांडेय,अजय कुमार सिंह, सुभाष कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, अभय नंदन पांडेय, विपीन झा,कृष्णमूर्ति कुमार, मंजय चंद्रवंशी, सन्नी पटेल,इन्दु कुशवाहा, उषा देवी, प्रिंसी कुमारी, रूबी देवी, संजू कुशवाहा, राजू कुशवाहा, साहिल पटेल, गोपाल चौरसिया, राजेश लाल, रितुराज कुमार, विपीन कुमार, राजेश सिंह सिसोदिया, रौशन कुमार यादव,मनष्वी शर्मा,राजीव कुमार ,संजय कुमार शर्मा, रंजीत कुमार रंजन, सुरेन्द्र शर्मा, आलोक रंजन, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।