चित्रांश एकता मंच महिला समिति ने किया नर्व वर्ष महोत्सव 2026 का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : पटना, चित्रांश एकता मंच महिला महिला समिति ने नर्व वर्ष महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया।
पूरी दुनिया नए साल 2026 के स्वागत के लिए तैयार है। दुनिया के पूर्वी कोने से नए साल का आरंभ होगा। इससे पूर्व चित्रांश एकता मंच महिला महिला समिति ने नर्व वर्ष महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर लोगों ने महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उत्साह एवं उमंग के साथ नव वर्ष के कार्यक्रमों में लोग शामिल हुए। गीत-संगीत की महफिलें सजी।कार्यक्रम का महिलाओं ने खूब लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाली सभी महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी लोगों ने एक दूसरे को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर खुशियों, उल्लास और आपसी मेल-जोल का माहौल बना रहा। रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि यह जश्न मनाने, अतीत को पीछे छोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का समय है।इस तरह के आयोजन आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन यादगार बन गया।
