• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: नालंदा डाकघर परिसर में डाक चौपाल का भव्य आयोजन…

Bykhabretv-raj

Dec 27, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा डाकघर परिसर में डाक चौपाल का भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने लिया लाभ…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : नालंदा डाकघर विभाग द्वारा नालंदा डाकघर के परिसर में आज डाक चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगीर अनुमंडल के डाक निरीक्षक श्री रामाशीष कुमार जी ने की, जबकि डाक चौपाल का संचालन कुशलतापूर्वक श्री सदानंद जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार जी उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सुधीर कुमार (पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता), मंजू देवी (वार्ड पार्षद), अभय कुमार सिंह (मुखिया), रुदल पासवान (वार्ड पार्षद), पंकज कुमार (वार्ड पार्षद), सुजीत कुमार (वार्ड पार्षद प्रतिनिधि), नालंदा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देवतुल्य ग्राहक, आम नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित होकर डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित हुए।
डाक चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार जी ने डाक विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं जैसे—
सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता, टाइम डिपॉजिट, मासिक आय योजना, आवर्ती जमा, डाक जीवन बीमा आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डाकघर आज केवल पत्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भरोसेमंद वित्तीय सेवा संस्थान बन चुका है।
वहीं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि हर पंचायत स्तर पर इस तरह का डाक चौपाल आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी डाक विभाग की योजनाओं से सीधे जुड़ सकें।
इस अवसर पर सुधीर कुमार जी ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना माताओं एवं बहनों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि डाकघर का बचत खाता बैंक की तुलना में अधिक सुरक्षित है और कई योजनाओं में बेहतर ब्याज दर भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डाकघर की योजनाओं में निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें।
कार्यक्रम के अंत में श्री सदानंद जी द्वारा सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं डाक विभाग के कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। डाक चौपाल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी बताया।