नालंदा सांसद ने राजगीर में नेचुरोपैथी चिकित्सा केन्द्र और आयुर्वेद महाविद्यालय स्थापना करने के लिए सरकार से आग्रह किया….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा के ऐतिहासिक और अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में नेचुरोपैथी चिकित्सा केन्द्र और आयुर्वेद महाविद्यालय स्थापना करने के लिए सरकार से आग्रह किया संसद में -नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार..
यह क्षेत्र विपुलगिरि, रत्नागिरि, उदयगिरि, स्वर्णगिरि और वैभारगिरि पंच पहाड़ी से घिरा हुआ है। इन पहाड़ियों पर लाखों जड़ी-बूटियाँ प्राचीनकाल से पाई जाती हैं। जड़ी-बूटियों एवं इसके पेड़-पौधे की प्रदर्शनी के साथ उपलब्धता एवं राजगीर में आयुर्वेद चिकित्सा एवं नेचुरोपैथी के विषय पर तीन दिवसीय चर्चा हुई, जिसका उद्घाटन मा.मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने किया था। पंच-पहाड़ियों से घिरे पहाड़ों से 365 दिन गंधक-युक्त गर्म पानी हमेशा गिरता रहता है। देश-विदेश से लोग यहाँ स्नान करने आते हैं और स्वास्थ्य लाभ भी लेते हैं।
आज दुनियां फिर से पुरानी चीजों की ओर लौट रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में आयुर्वेद के अभ्यास एवं प्राकृतिक चिकित्सा को जीवित रखना पड़ेगा। अतः मेरी माँग है कि राजगीर में नेचुरोपैथी चिकित्सा केन्द्र और आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना किया जाए।
