हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालंदा में निकाली गई साइकिल रैली देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जिला प्रशासन, नालंदा की ओर से आमजनों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
साइकिल रैली का आयोजन मुख्य आयोजक जिला खेल पदाधिकारी, नालंदा डॉ. संकेत सुमन सौरभ एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालंदा सुश्री शालिनी प्रकाश के तत्वावधान में किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ रैली में सहभागिता की तथा आमजनों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
साइकिल रैली श्रम कल्याण केंद्र मैदान, बिहारशरीफ से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कारगिल चौक पहुंची तथा निर्धारित मार्ग से होते हुए बिहारशरीफ में इसका समापन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। मार्ग में लोगों ने साइकिल रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रैली ने आमजनों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।
इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षकों एवं जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह तिरंगे के सम्मान को बनाए रखते हुए राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाए।
जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करें। साथ ही अभियान के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने में सहयोग करें।
जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है तथा जिले में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
