• Mon. May 25th, 2026

#bihar: महाबोधि महाविद्यालय नालन्दा के शासी विकाय की हुई बैठक…

Bykhabretv-raj

May 25, 2026

 

 

 

 

 

 

महाबोधि महाविद्यालय नालन्दा के शासी विकाय की हुई बैठक…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: महाविधालय विद्यालय नालन्दा में शासी निकाय की बैठक महाविद्यालय के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में महाविधालय के सचिव श्री राजेन्द्र प्रसाद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सदस्य के रूप में किसान कालेज सोहसराय नालन्दा के अग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा,दान हाता सदस्य श्री अनीय भारती महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि डा० सुधीर कुमार महाबोधि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा अरविन्द कुमार उपस्थित हुयें ।

इस बैठक में निम्न प्रस्तावों पर विचारोपरान्त निर्णय लिए गये ।

प्रस्ताव संख्या 1- पूर्व बैठक में लिए गये प्रस्ताव एवं निर्णय को सर्व सहमति से सम्पुष्टि किया गया।इन्टर परीक्षा 2018 में उत्तीर्णता के आधार पर बिहार सरकार से प्राप्त अनुदान राशि का शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए 26,32,600-RTGS से प्राप्त हुआ है। सरकार के निर्देशानुसार 2016-18 में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने इस राशि को गठित कर्मचारीयों के वेतन समिति से भुगतान विपत्र व बनवाकर सचिव के निर्देश में भुगतान कर दिया गया है सर्व सहमति से भुगतान विपत्र की समीक्षा कर संपुष्टि किया गया।नये बन रहे G+2 भवन के निर्माण के व्यय की समीक्षा की गई। सर्व सहमती से प्रभारी प्राचार्य के द्वारा प्रस्तुत व्यय का ब्योरा की समीक्षा के उपरान्त सम्पुष्टि प्रदान की गई।तथा प्रभारी प्राचार्य को नये शैक्षणिक सत्र से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया गया।शिक्षा एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की सेवा की संपुष्टि की गई। मंत्री श्रवण कुमार ने शैक्षणिक गुणवत्ता के सुझाव एवं निर्देश दिया शिक्षक एवं प्राचार्य की स्थाई नियुक्ति हेतु चयन समिति का गठन पर विचार विमर्श किया गया।महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया साथ ही महाविद्यालय विकास कोष से बनने वाले नये भवन का अवलोकन कर प्राचार्य को सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। छात्रों को वर्ग कक्ष के प्रति आकर्षित करने के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों के तहत सामाजिक कार्यों एवं कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को समावेश करने का निर्देश प्राचार्य को दिया गया।