डाक विभाग नालंदा मंडल द्वारा समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन …

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: डाक विभाग, नालंदा मंडल, भारतीय डाक विभाग द्वारा आज वित्तीय वर्ष 2026-2027 को लेकर एक समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन Town Hall Bihar Sharif में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की समीक्षा की गई एवं जिले के लोगों को और बेहतर तरीके से सेवाएँ प्रदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों को डाकघर से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित करने का कार्य भी किया गया। जिसमें सर्वाधिक खाता खोलने में इस्लामपुर उपडाकघर के संजय कुमार को प्रथम, हरनौत के संतोष कुमार को द्वितीय एवं
राजगीर के सोमन कुमार बोस को
तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक कनेक्ट करने के लिए श्री कुमार अभिषेक को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ दीपू कुमार ,जितेंद्र कुमार,विशाल कुमार, डायरेक्ट एजेंट में कुमकुम कुमारी, सिमरन, विशाल कुमार को एवं पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के क्षेत्र में प्रीति गुप्ता,रूबी कुमारी,अशोक कुमार को पुरस्कृत किया गया एवं सीमा कुमारी आलोक कुमार प्रखर, मुन्ना कुमार, सिंकू कुमारी, मनोज कुमार संजीव कुमार को सम्मानित सहित प्रधानडाकघर के पोस्टमास्टर श्री मनीष कुमार आनंद को सर्वाधिक खाता खोलने के लिए सम्मानित किया गया।डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, बीमा सेवाओं एवं डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा डाकघर से जुड़कर सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर मनीष कुमार आनंद, डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार, विकास राय, इंद्रेश विक्रांत, रंजीत रजक, डिप्टी पोस्टमास्टर अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित मंडल के सभी डाककर्मी उपस्थित थे।
