• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: मीडिया को दी जाएगी विधानसभा समितियों के जिलों के भ्रमण की सूचना……

Bykhabretv-raj

Jan 31, 2026

मीडिया को दी जाएगी विधानसभा समितियों के जिलों के भ्रमण की सूचना….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना । बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि विधानसभा की विभिन्न समितियों के जिलों के भ्रमण के दौरान अथवा पूर्व में मीडिया को सूचना दी जाएगी ।
बिहार विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक के दौरान नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया कि विधानसभा की समिति जिलों में भ्रमण कर लौट जाती है और इसकी कोई सूचना मीडिया को नहीं दी जाती है जिससे मीडिया के माध्यम से आम जनता को यह पता नहीं चल पाता है कि विधानसभा की कौन समिति आई और उन्होंने इस दौरान जनहित में कौन कार्य किया । अगर विधानसभा समिति के जिलों के भ्रमण की सूचना जिला प्रशासन अथवा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित जिला के पत्रकारों को दी जाएगी तो इससे सकारात्मक कवरेज हो सकेगा ।
इस आलोक में विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल विधानसभा के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि जिलों में भ्रमण पर जाने वाली समितियों के भ्रमण कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला प्रशासन के माध्यम से मीडिया तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए ।