राजगीर कन्वेंशन हॉल में महा डाक चौपाल का भव्य आयोजन, बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एम. यू. अब्दाली रहे मुख्य अतिथि….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर कन्वेंशन हॉल में महा डाक चौपाल का भव्य आयोजन
बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एम. यू. अब्दाली रहे मुख्य अतिथि
राजगीर। भारतीय डाक विभाग द्वारा शनिवार को राजगीर कन्वेंशन हॉल में महा डाक चौपाल का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री एम. यू. अब्दाली रहे। महा डाक चौपाल का उद्देश्य डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक सीधे पहुँचाना एवं डाक सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री एम. यू. अब्दाली ने अपने संबोधन में कहा कि महा डाक चौपाल के माध्यम से नागरिकों को डाक जीवन बीमा (PLI), इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), आधार, सुकन्या समृद्धि योजना एवं विभिन्न बचत योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग आज विश्वास, सुरक्षा और डिजिटल सुविधा का प्रतीक बन चुका है।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने कहा कि महा डाक चौपाल जनता और डाक विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि के रूप में पावापुरी स्थित आशापुरी मंदिर के नाम पर एक विशेष आवरण (स्पेशल कवर) जारी किया गया, जिसका कैंसिलेशन बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री एम. यू. अब्दाली द्वारा किया गया। यह स्पेशल कवर डाक प्रेमियों एवं फिलैटली से जुड़े लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
महा डाक चौपाल एवं संबंधित विशेष अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गईं। डाक बचत बैंक (POSB) के तहत एक लाख से अधिक खाते खोले गए। वहीं आम नागरिकों की सुविधा हेतु 44 विभिन्न स्थानों पर, भी डाक चौपाल लगाया गया, साथ में आधार कैंप लगाए गए, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ मिला।
इसके अतिरिक्त डाक जीवन बीमा (PLI) के अंतर्गत ₹1 करोड़ 27 लाख का प्रीमियम संग्रह किया गया तथा कुल 695 बीमा पॉलिसियाँ जारी की गईं। सुकन्या समृद्धि योजना के 450 खाते भी खोले गए।
आज के कार्यक्रम के कई उपलब्धि नालंदा डाक मंडल के नाम रही , बताते चले कि, खाता खोलने के क्षेत्र में नालंदा डाक मंडल पुरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है साथ ही साथ जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसे भी नालंदा डाक मंडल द्वारा पूरा कर लिया गया है l इसके लिए नालंदा डाक मंडल के डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार को, मुख्य डाक महाध्यक्ष के द्वारा सम्मानित भी किया गया l नालंदा मंडल के दो अनुमंडल, दक्षिणी अनुमंडल और उत्तरी अनुमंडल के डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार एवं विकास राय को भी शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उपलक्ष्य में चीफ पोस्टमास्टर जनरल के द्वारा सम्मानित किया गया I
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार स्तर पर इस्लामपुर ने प्रथम स्थान, हरनौत ने द्वितीय स्थान एवं अस्थावां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सब-डिवीजन स्तर पर साउथ सब-डिवीजन प्रथम तथा नॉर्थ सब-डिवीजन द्वितीय स्थान पर रहा। नालंदा की उपलब्धि यही नहीं रुकी, पुरे बिहार में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे मुरगवां और बड़गावं शाखा डाकपाल को भी सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम के दौरान PLI, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं आधार सेवाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर ही सेवाओं का लाभ लेने का अवसर मिला।
महा डाक चौपाल के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 150 से अधिक डाक कर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों में उत्साह एवं कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। डाक चौपाल में बिहार सर्किल के सहायक निदेशक श्री शम्भू कुमार , श्री राजीव कुमार, श्री राजेश कुमार भी उपस्थित रहे और उनके द्वारा कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को और भी बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
