• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: शिक्षक राजेश प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन….

Bykhabretv-raj

Jan 31, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिक्षक राजेश प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) मध्य विद्यालय मई के सहायक शिक्षक राजेश प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया . इस दौरान दर्जनों प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई . समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने की जबकि मंच का संचालन युवा शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने किया . सर्वप्रथम समारोह का विधिवत शुभारम्भ समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी ,एचएम कुमार पंकज, कुंदन कुमार, अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया . इस मौक़े पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के शिक्षक राजेश प्रसाद ने अठारह वर्षों तक नियमित सेवा देकर एक मिशाल क़ायम किया है . उन्होंने जबसे योगदान दिया है सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मधुर संबंध बनाकर एक आदर्श शिक्षक के साथ साथ कुशल समन्वयक की भूमिका निभायी है . इनके कार्यकाल के दौरान सभी साथी शिक्षकों को कुछ न कुछ इनसे सीखने का अवसर मिला है . डा. मानव ने कहा कि विद्यालय परिवार महान शिक्षक राजेश प्रसाद के कार्यों को हमेशा याद रखेगा . इनकी कुशल कार्यक्षमता एवं उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है. दुर्गा कुमारी , कुमार पंकज ने कहा कि ये सेवानिवृत्त ज़रूर हुए लेकिन इनका सामाजिक दायित्व और बढ़ गया है .इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से राजेश प्रसाद को भावभीनी विदाई देते हुए पुष्पमाला पहनाया गया . प्राइमरी स्कूल मनपुरवा के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह के विदाई काव्य एवं गीत ने सभी को भाव विह्वल कर दिया और लोगों की आँखें नम हो गयीं . वहीं कई शिक्षिकाओं एवं शिक्षक साथी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर राजेश प्रसाद के कृत्यों का बखान किया . इसी क्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी शिक्षक के सेवाकार्य की चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक बताया . बच्चे भी विदाई समारोह में भावुक दिखे तथा अपने अंदाज़ में अपने प्रिय शिक्षक को विदाई दी. इस मौक़े पर अशोक कुमार, सत्यवान शर्मा, कौशल कुमार, अनिल प्रसाद , सुधा कुमारी, सिंपल कुमारी, सावित्री कुमारी, ज्योति, ख़ुश्बू कुमारी, नीलम कुमारी, संजय कुमार, सुशीला कुमारी, कंचन कुमारी, जगदीश प्रसाद, अभिषेक कुमार, डा. उपेन्द्र कुमार, पंकज कुमार परिमल समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए .