• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: जिला स्तरीय “फरोग-ए-उर्दू” कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का भव्य आयोजन…

Bykhabretv-raj

Jan 31, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय “फरोग-ए-उर्दू” कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का भव्य आयोजन….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को नालन्दा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय “फरोग-ए-उर्दू” कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री एस० एम० परवेज आलम, निदेशक, उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने कहा कि उर्दू भाषा को बिहार राज्य में द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, जो इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा ने देश और राज्य की साझा संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि तहज़ीब, भाईचारे और साहित्यिक विरासत की प्रतीक है। इसके संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासन सदैव सहयोग करता रहेगा।

इस अवसर पर श्री एस० एम० परवेज आलम, निदेशक, उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार उर्दू भाषा की तरक्की एवं विकास के लिए पूर्ण रूप से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उर्दू शिक्षा, साहित्य, शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे नई पीढ़ी उर्दू भाषा से जुड़ सके।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सेमिनार एवं मुशायरा में जिले के प्रख्यात उर्दू साहित्यकारों, कवियों एवं भाषा-प्रेमियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसकी विकास यात्रा एवं समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुशायरे में प्रस्तुत शायरी ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यशाला में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक विकास तथा समाज में इसकी उपयोगिता पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उर्दू साहित्य प्रेमी, शिक्षक, छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता नालन्दा, स्थापना उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, शगुफ्ता परवीन, जिला नियोजन पदाधिकारी , प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू कोषांग एवं अन्य लोग उपस्थित थें।