चिन्हित टॉप 100 बच्चों के लिए आयोजित विशेष कक्षा का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा नालंदा कॉलेजिएट स्कूल, में नालंदा लाइव क्लासेज अंतर्गत मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी हेतु चिन्हित टॉप 100 बच्चों के लिए आयोजित विशेष कक्षा का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
बिहार बोर्ड परीक्षा, 2026 को देखते हुए नालन्दा जिला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति हेतु जिला पदाधिकारी, नालन्दा के द्वारा नालन्दा लाईव क्लासेज के अंतर्गत क्रैश कोर्स एवं मॉक टेस्ट 2026 का आयोजन जिला के सभी 283 माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालयों में किया गया है।
विदित हो कि नालंदा स्मार्ट लाईव क्लासेज अंतर्गत क्रैश कोर्स का आयोजन Youtube Link के माध्यम से 24 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक जिला के सभी 10 वीं कक्षा के बच्चों एवं 12 वीं के विभिन्न संकायों साइंस, आर्टस एवं कॉमर्स के बच्चों के लिए प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्याक / स्मार्ट नोडल शिक्षक/ विषय शिक्षक/नोडल शिक्षकों के माध्यम से सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें वर्ग 10वीं के 162 कक्षाएं एवं 12वीं के विज्ञान एवं कला संकाय में 212 कक्षाएं चलाई गई है।
सभी विद्यालयों से सेंटअप परीक्षा के आधार पर 10 वीं से Top-20 छात्रों एवं 12 वीं के विभिन्न संकायों से Top -20 छात्रों को चयन कर नालन्दा Mock Test-2026 में सम्मिलित कराया गया। Mock Test में जिला से लगभग लगभग 11,320 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें से जिला के सभी 20 प्रखंडों से चयनित Top 10 कुल 200 छात्रों का चयन किया गया।
इसमें सभी को बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिनों में परीक्षा रणनीति के तहत क्या करना चाहिए एवं क्या नहीं करना चाहिए. इन बातों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, नालन्दा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा लाइव क्लासेज जिले के मेधावी छात्रों के लिए एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से उन्हें अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया तथा आशा व्यक्त की कि यह विशेष कक्षा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है और विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित एवं निरंतर अध्ययन के माध्यम से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालन्दा जिले के छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (समग्र शिक्षा) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थें।
