उत्साह के साथ मनाया गया 78वाँ भारतीय सेना दिवस,
अंतर्सदनीय ड्रील प्रतियोगिता में महावीर सदन बना विजेता..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: दिनांक 15 जनवरी 2026, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 78वाँ भारतीय सेना दिवस धूम-धाम के साथ मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय में अंतर-सदनीय ड्रील(परेड) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें महावीर सदन विजेता रहा | हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है | भारतीय सेना एक पेशेवर सेना है, जो देश की सुरक्षा को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रहती है | ज्ञात हो कि आज ही के दिन एम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी | यह भारतीय सेना के लिए एक बहुत ही ख़ास क्षण था | इसी दिन देश की सेना का नेतृत्व पहली बार किसी भारतीय को हस्तांतरित हुआ था।
आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार के विद्यालय के मुख्य परेड ग्राउंड शिवो मेवालाल स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में आगमन के साथ हुआ | विद्यालय के चार सदनों क्रमश: अजातशत्रु, अशोक , महावीर एवं सिद्धार्थ सदन के सैन्य छात्र-छात्राएँ अपने-अपने सदन में टुकड़ीवार आकर्षक परेड (ड्रिल) कर दर्शकों की खूब वाह-वाहियाँ लूटीं…

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर महावीर सदन को विजेता एवं अशोक सदन को उपविजेता घोषित किया गया , सैन्य छात्र आर्यन राज को सर्वश्रेष्ठ परेड कमांडर घोषित किया गया | प्राचार्य महोदय ने विजेता सदन को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना विगत 77 वर्षों में अपनी वीरता, राष्ट्र सेवा तथा समर्पण के सर्वश्रेष्ठ मानदंडों पर खरी उतरी है, देश के सीमाओं की सुरक्षा हो या देश में कोई भी बड़ी त्रासदी हो भारतीय सेना के जवान हर प्रकार के आपात स्थिति में हर जगह मुस्तैदी के साथ अपना योगदान देते हैं और करोड़ों देशवासियों के मन में विश्वास जगाते हैं कि हम हैं आपके साथ | आप ने सभी सैन्य छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश आपकी प्रतीक्षा कर रहा है । आप उसी जूनून और जज्बे के साथ तैयार होकर भारतीय सशस्त्र सेना में योगदान देने के लिए तैयार हो जाएँ ।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रचार्य ले० कर्नल दीपक सिंह ठाकुर एवं समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी तथा सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
