• Fri. Feb 13th, 2026

#ख़बरें Tv: भाजपा नालंदा द्वारा दही चूड़ा सहभोज कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने की लोगों की मंगल कामना….

Bykhabretv-raj

Jan 15, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भाजपा नालंदा द्वारा दही चूड़ा सहभोज कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने की लोगों की मंगल कामना….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में मकरसंक्रांति के अवसर पर भाजपा नालंदा द्वारा दही चूड़ा सहभोज कार्यक्रम, विधायक डा सुनील कुमार एवं जिलाधयक्ष राजेश कुमार ने की जिले एवं प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, नालंदा की ओर से बिहार शरीफ के भारत आई टी आई में दही चूड़ा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक डा सुनील कुमार उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर दही चूड़ा का आनंद लिया। इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि दही चूड़ा भोज जैसे आयोजनों से समाज में आपसी समरसता बढ़ती है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और भाईचारे का सजीव उदाहरण है। मकरसंक्रांति जैसे पर्व समाज को जोड़ने, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत बनाने का काम करते हैं। दही चूड़ा का यह सहभोज न केवल हमारी लोक-संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि एकता और समानता का संदेश भी देता है। हमारी कामना है कि मकरसंक्रांति का यह। शुभ पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति , स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी के वे कार्यकर्ता जो लगातार संगठन की सेवा में लगे रहते हैं, उनके मनोबल को बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। भारत रत्न को लेकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लालू प्रसाद यादव के नाम की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सुनील कुमार ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को अदालत द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है और जो अभी भी दोषी करार दिया गया है, उसे भारत रत्न देने की बात करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो फिर बिहार के सभी अपराधियों को भी भारत रत्न दे देना चाहिए। उन्होंने आरजेडी की इस मांग को गलत और हास्यास्पद बताया। वहीं आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यह तय करता है कि तेज प्रताप को भाजपा में शामिल किया जाना चाहिए, तो उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब लालू परिवार को स्वीकार नहीं कर रही है, इसलिए परिवार में बिखराव होना कोई बड़ी बात नहीं है।डॉ. सुनील कुमार ने दावा किया कि आरजेडी के कई कार्यकर्ता, विधायक और एमएलसी भाजपा से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए लालू परिवार का बिखराव होना तय है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा एक बहुत ही विशाल परिवार है और एक एक कार्यकर्ता इस परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। मकरसंक्रांति के इस पावन अवसर पर परिवार के साथ सहभोज आपसी प्रेम को बढ़ाता है और आपस में सामंजस्य स्थापित करता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अरविंद पटेल,साबो देवी, तेजस्विता राधा,नीरज कुमार डब्ल्यू डा अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, राजू माहुरी,प्रवीण कुमार सिंह, रंजू कुमारी, धीरेंद्र रंजन, सोनू कुमार हिंदू, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, सतीश प्रसाद, सन्नी पटेल, धीरज पाठक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान,आई टी सेल संयोजक अमित शान,ललन कुमार, बिहार शरीफ नगर उत्तरी अध्यक्ष संदीप कुमार, बिहार शरीफ नगर दक्षिणी अध्यक्ष अविनाश कुमार, बिहार शरीफ ग्रामीण पश्चिमी अध्यक्ष रजनीश कुमार, अविनाश गुड्डू, बिट्टू कुमार सिंह, संजीव कुमार, कृष्णमूर्ति कुमार, सुभाष सिंह , शिवशंकर प्रसाद,राजा राम पटेल, अमर राजपूत, इन्दु कुशवाहा, डा रेणु सिंह, अंजू रानी, कवि जी, संजय सागर, राजीव कुमार,नागमणि मुस्कान, मनष्वी शर्मा,आलोक रंजन, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।