दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
सिलाव (नालंदा): माई भारत, नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में एवं लाल कमल फाउंडेशन माधोपुर और सृजन संस्था नालंदा के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सिलाव प्रखंड स्थित महाबोधि कॉलेज, नालंदा के खेल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, ब्रांड एम्बेसडर अजीत भैया, पंचायत समिति प्रतिनिधि मिंटू चौधरी, अवर पुलिस निरीक्षक डी.के. शर्मा, एनसीसी ऑफिसर डॉ. धनंजय कुमार देव एवं समाजसेवी नलिन मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं कार्यक्रम का संचालय अध्यक्ष विकाश वर्मा ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि “खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। खेल से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। आज के युवा यदि खेल को जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो वे अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जैसे गुण स्वतः सीखते हैं। महाबोधि कॉलेज हमेशा से युवाओं को खेल और शिक्षा—दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच देता रहेगा।”
ब्रांड एम्बेसडर अजीत भैया ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करना सिखाता है। जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी नियमों का पालन करते हुए पूरे मनोयोग से खेलें, क्योंकि यही गुण आपको जीवन में भी सफलता दिलाएंगे।”
अवर पुलिस निरीक्षक डी.के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल एकता और भाईचारे का प्रतीक है। खेल के मैदान में जाति, वर्ग या क्षेत्र का कोई भेद नहीं होता—सब समान होते हैं। अनुशासन खेल की आत्मा है और अनुशासन ही समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाता है। ऐसे आयोजनों से युवा नशा, अपराध जैसी कुरीतियों से दूर रहते हैं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।”
वहीं एनसीसी ऑफिसर डॉ. धनंजय कुमार देव ने कहा कि “खेल और एनसीसी दोनों ही युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करते हैं। ऐसे प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।”
पंचायत समिति प्रतिनिधि मिंटू चौधरी ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”
प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग में कबड्डी, पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, महिला 200 मीटर दौड़, पुरुष 400 मीटर दौड़, महिला एवं पुरुष गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें महामोगलान स्पोर्ट्स क्लब कुल, आजाद हिंद युवा क्लब मुर्गियाचक, सारीपुत्र युवा क्लब सारिलचक, नालंदा युवा संघ कपटिया, नीरपुर युवा क्लब, सम्राट अशोक युवा क्लब नियमतनगर, लोदीपुर युवा क्लब लोदीपुर, चौधरी फाउंडेशन जलालपुर सहित कई युवा क्लब के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
