VIMS में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संवर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु कुल 96 चयनित एवं अनुशंसित अभ्यर्थीयों का आरक्षण कोटिवार सूची..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, नालन्दा के द्वारा भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी, नालन्दा में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संवर्ग के रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) के पद पर नियुक्ति हेतु कुल 96 चयनित एवं अनुशंसित अभ्यर्थीयों का आरक्षण कोटिवार सूची उपलब्ध करायी गयी है।
उक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हेतु प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना चयन समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में प्राचार्य स्थापना को आवंटित कुल 17 अनुशंसित एवं चयनित अभ्यर्थी का निदेशानुसार कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (सम्प्रति सामान्य प्रशासन विभाग), बिहार, पटना द्वारा प्रावधानों के आलोक में निहित अनुदेशों का शत प्रतिशत अनुपालनार्थ नियुक्ति के पूर्व शैक्षणिक प्रमाण पत्र/अन्य वांछित कागजातों का सत्यापन किया जाना है।
इस निमित प्राचार्य ,भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पवापुरी, नालंदा द्वारा अभ्यर्थीयों को सूचित किया गया है कि निम्नलिखित संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र / अन्य वांछित कागजातों के साथ दिनांकः 25.08.2025 को पुर्वाहन 11 बजे संस्थान के प्रशासनिक भवन के कॉलेज कॉउन्सिल कक्ष में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
प्राचार्य की अध्यक्षता में स्थापना चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आलोक में आवंटित अभ्यर्थीयों की सूची निम्नलिखित हैं:-
1. अभ्यर्थी का नाम – नीतीश कुमार
पिता का नाम – विनय कुमार
2. अभ्यर्थी का नाम – त्रिपुरारी नाथ सिंह
पिता का नाम – रवींद्रनाथ सिंह
3. अभ्यर्थी का नाम – रंजीत कुमार
पिता का नाम – दशरथ सिंह
4. अभ्यर्थी का नाम – पंकज कुमार
पिता का नाम – सत्येंद्र कुमार
5. अभ्यर्थी का नाम – रोहित कुमार वर्मा
पिता का नाम – गिरिजा किशोर प्रसाद वर्मा
6. अभ्यर्थी का नाम – भोला रजक
पिता का नाम – सीताराम रजक
7. अभ्यर्थी का नाम – उमेश कुमार
पिता का नाम – दंगल चौधरी
8. अभ्यर्थी का नाम – रवि कुमार प्रसाद
पिता का नाम – सुरेंद्र प्रसाद
9. अभ्यर्थी का नाम – उदय कुमार
पिता का नाम – दिनेश कुमार
10. अभ्यर्थी का नाम – प्रिया रंजन कुमार
पिता का नाम – श्याम सुंदर प्रसाद
11. अभ्यर्थी का नाम -अजय कुमार
पिता का नाम -बिंदेश्वर प्रसाद
12. अभ्यर्थी का नाम – अजय कुमार
पिता का नाम – मोहन प्रसाद
13. अभ्यर्थी का नाम – नवीन कुमार
पिता का नाम – महेश प्रसाद
14. अभ्यर्थी का नाम – संजीव कुमार
पिता का नाम – कमला मिस्त्री
15. अभ्यर्थी का नाम -राजीव कुमार रंजन
पिता का नाम – रघुनंदन चौधरी
16. अभ्यर्थी का नाम – पप्पू कुमार
पिता का नाम – केशो चौधरी
17. अभ्यर्थी का नाम – कुलिंदर पासवान
पिता का नाम – रामदयाल पासवान
अनुशंसित एवं चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मांगी गई वांछित कागजातों की विवरणी निम्न प्रकार है :-
1) बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र ।
2) पहचान पत्र मूल के साथ छायाप्रति (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/पासपोर्ट एवं अन्य)।
3) शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ छायाप्रति । (जो आवेदन के साथ संलग्न किया गया हो)
4) आवासीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ छायाप्रति ।
5) जाति प्रमाण-पत्र/ क्रिमि लेयर रहित प्रमाण पत्र (आवश्यकतानुसार) की मूल प्रति के साथ छायाप्रति ।
6) सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाये जाने पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी से संबंधित शपथ पत्र
7) थाना/न्यायालय में किसी प्रकार का मुकदमा नहीं रहने का शपथ पत्र मूल में।
8) शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अवैध / फर्जी नहीं होने से संबंधित शपथ पत्र मूल में।
9) पाँच पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो। (हाल में खींचा हुआ)
10) पूर्व में नियोजित/पदस्थापित कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
*नोटः*
1. संबंधित सभी शपथ पत्र अनुमंडल पदाधिकारी / कार्यपालक दण्डाधिकारी द्वारा निर्गत हो।
2. प्रमाण पत्रों के जाँच सत्यापन में सम्मिलित होने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
