संयुक्त अध्यक्षता में हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को श्री रवींद्रण शंकरण ,महानिदेशक -सह – मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री कुंदन कुमार,जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर ,राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक निर्धारित है , इस प्रतियोगिता में कुल 8 देशों यथा भारत, चीन, जापान , चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान एवं बांग्लादेश की टीमें भाग ले रहीं हैं ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हीरो एशिया कप 2025 के अवसर पर नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन,खानपान व्यवस्था ,परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था , प्रचार प्रसार , पेयजल, शौचालय, पार्किंग, लाइटिंग, दर्शकों की बैठने की व्यवस्था, यातायात रूट प्लानिंग आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।
बिहार में हीरो एशिया कप- 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह न केवल राज्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा।
बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त , उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता,अपर समाहर्ता आपदा,अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उपसमाहर्ता , सहित संबंधित पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।
