जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिलेभर में आत्मा योजना अंतर्गत विभिन्न कैफेटेरिया में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गयेः-
1. बैठक में नवाचार गतिविधि, नगदी फसलों एवं उत्पादित फसल / उत्पाद का प्रसंस्करण एवं विपणन पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि कलस्टर आधारित योजना बनाकर क्रियान्वयन करायें।
2. कलस्टर आधारित योजनाओं का कार्यान्वयन कराते हुए मशरूम ग्राम एवं ड्रैगन फ्रूट ग्राम का निर्माण कराने का निदेश जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा को दिया गया। इस कार्य में जिला कृषि पदाधिकारी को सहयोग देने हेतु जिला उद्यान पदाधिकारी को निदेशित किया गया। उद्यान के क्षेत्र मे प्रगतिशील कृषकों एवं नवाचार हेतु कृषकों की सूची अबिलम्ब उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
3. बैठक में उपस्थित पशुपालन पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी एवं मत्स्यपालन पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार तकनीकों को विशेष महत्व देते हुए अपनी कार्य योजना में शामिल कर धरातल में उतारने का निदेश देते हुए सभी पदाधिकारियों को 20-20 सफलता की कहानी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
4. जिला पशुपालन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कृषकों को नेशनल सीमन सेन्टर, बीएचयू, बनारस में प्रशिक्षण / प्रत्यक्षण करवाया जाय।
5. बैठक में उपस्थित किसान श्रीमति रिंकु देवी, ग्राम मिर्जापुर, प्रखंड परबलपुर से बात करते हुए उन्हें मछली पालन के साथ मोती की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किए तथा उचित प्रशिक्षण कराने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
6. जिले की कृषि योग्य भूमि का रकवा, कृषि योग्य बंजर भूमि का रकवा, पूरी तरह बंजर भूमि का रकवा संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने का निदेश दिया गया।
7. कृषि योग्य बंजर भूमि किस तरह उपजाऊ / कृषि योग्य भूमि के रूप में परिर्वतित किया जा सकता है, इस संबंध में कार्य योजना तैयार किया जाय।
8. प्रारंभ में किसानों को कृषि के आधुनिक एवं नई तकनीकों को अपनाने में असमंजस एवं असुविधा होना स्वाभाविक है। निदेश दिया गया कि इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाय। साथ ही किसानों को कृषि के क्षेत्र में आधुनिक एवं नई तकनीकों का उपयोग से होने वाले फायदे से किये जा रहे कृषि कार्य स्थल का भ्रमण कराया जाय एवं प्रशिक्षण दिलाया जाय।
9. किसानों को पारम्परिक फसल के साथ-साथ व्यावसायिक / कैश क्रॉप फसल लगाया जाना आवश्यक है, ताकि किसानों को अत्यधिक आय प्राप्त हो सके। प्रारंभ में किसानों को कुल भूमि का 80:20 प्रतिशत पारम्परिक एवं कैश क्रॉप उपजाने का प्रयास शुरू कराया जा सकता है।
10. जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा एवं उप निदेशक, कृषि अभियंत्र, नालन्दा को निदेश दिया गया कि जिले में कृषि उद्यम का कार्य कर रहे लोगों, समूहों को चिन्हित किया जाय एवं उनसे पूरी जानकारी लिया जाय कि उस क्षेत्र में कितने लोगों द्वारा कार्य किया जा रहा है, उसकाउत्पादन क्षमता क्या है, उत्पाद को कहाँ भेजा जाता है, प्रति व्यक्ति आय कितना है, कार्य में क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं, उद्यम के विस्तार हेतु क्या-क्या करने की आवश्यकता है। साथ ही जिले के सभी उद्यमियों के साथ एक बैठक का भी आयोजन कराया जाय।
11. निदेश दिया गया कि जिले के सभी उत्पाद का केस स्टडी बनाया जाय, जिसमें उस उत्पाद के प्रारंभिक चरण से लेकर उत्पादन तक बिक्री लाभ आदि की पूरी प्रक्रिया का विवरण हो।
12. जिले में एफ.पी.ओ. की संख्या कितनी है एवं कौन-कौन से हैं, इसका गठन किस संस्थान द्वारा किया गया है, इसकी भी सूची तैयार किया जाय।
13. बैठक में आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पर सहमति प्रदान करते हुए 443.169 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नालन्दा, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, नालन्दा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक, उद्यान, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र हरनौत, अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, क्षितिज एग्रो के प्रतिनिधि, इनपुट सप्लाई के प्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान श्री विरेश कुमार जुनेदी, सिलाव, श्रीमति रिंकु देवी, परबलपुर इत्यादि मौजूद थे।
