• Sun. Sep 20th, 2026

#bihar: पीएम श्री केवि बेली रोड में पोषण माह का शुभारंभ, छात्रों ने दिखाया पौष्टिक आहार का महत्व..

Bykhabretv-raj

Sep 20, 2026

 

 

 

 

 

 

पीएम श्री केवि बेली रोड में पोषण माह का शुभारंभ, छात्रों ने दिखाया पौष्टिक आहार का महत्व..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 19 सितंबर 2026 | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड, पटना में शनिवार को पोषण माह का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संतुलित और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया।

पोषण माह के तहत विद्यालय के बच्चों ने अपने घरों से दाल, हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज और मोटे अनाज से बने पौष्टिक व्यंजन लाकर प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने भोजन के पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारी दी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अंतिम दो कालांशों में अंतर-सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पूरे सितंबर माह में पोषण से संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।