• Sun. Sep 20th, 2026

#bihar: हनुमान मंदिर की चारदीवारी निर्माण पर रोक, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ,ग्रामीणों में आक्रोश…

Bykhabretv-raj

Sep 20, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हनुमान मंदिर की चारदीवारी निर्माण पर रोक, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ,ग्रामीणों में आक्रोश…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: हरनौत स्थानीय प्रखंड के मुढ़ारी गांव स्थित
डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय के पास नव निर्मित हनुमान मंदिर की चारदीवारी निर्माण कार्य को हरनौत थाना के एसआई बनारसी चौधरी द्वारा रोक दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह नव निर्मित मंदिर स्थानीय लोगों की अपार आस्था और भक्ति का केंद्र है।मंदिर परिसर में हरेक वर्ष अखंड कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं।
बताया कि यहां पर वर्ष 1999 से हनुमान जी का मंदिर स्थापित था। जो एनएच को फोरलेन में अपग्रेड करने के दौरान एनएच की जमीन में आ गया था। उस समय मंदिर को हटाना पड़ा था। इसके बाद नया मंदिर बनाया गया एवं गयाजी के पथरकट्टी से पांच फीट की प्रतिमा मंगवा कर बीते अप्रैल माह में स्थापित कि गई है। जिसमें फिलहाल चारदीवारी सहित अन्य निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मंदिर की जमीन की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान रोक लगा दी गई, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया।

ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर की जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर है।जिसमें मुढा़री गांव के मधु चौहान का जमीन मंदिर से ठीक सटे दक्षिण दिशा में है। जिसमें फिलहाल घर बना है। लेकिन उनके द्वारा चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर हरनौत थाना में आवेदन दिया है।आवेदन के अनुसार हरनौत थाना में तैनात एसआई बनारसी चौधरी सहित पुलिस कि टीम निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा फिलहाल रोक लगा दी है।

ग्रामीणों ने जिला पुलिस-प्रशासन से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने और हनुमान मंदिर परिसर को असमाजिक तत्वों से बचाने की मांग की है। नहीं तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों में
सुगम्बर यादव, गुड्डू शर्मा , नगीना चौहान, जीतेंद्र सहित दर्जनों लोग शामिल थे।