पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में 6 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 18 मई 2026: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, बेली रोड पटना में 13 मई से 18 मई 2026 तक 6 दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिंह ने की।
इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को रचनात्मक और आनंदमयी गतिविधियों से जोड़ना था। कैंप में कक्षा छठी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंप के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे न केवल उनकी छुट्टियां यादगार बनीं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी मदद मिली। विद्यालय की शिक्षिका संगीता कुमारी, रंजीत जैसवाल सर सहित अन्य शिक्षकगणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
