अपने पिताजी के पुण्यतिथि पर
पूर्व मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिश कुमार आज आएंगे कल्याण बिगहा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिश कुमार आज अपने पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा गांव आएंगे ।
उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है। कल्याण बिगहा गांव के विभिन्न सड़कों पर बैरियर लगाए गए हैं।
राम लखन सिंह स्मृति वाटिका सहित विभिन्न प्रतिमा को रंग-रोगन करके फ़ूल-मालाओं से भव्य तरिके से सजाया गया है।साथ ही देवी स्थान एवं आस-पास की साफ-सफाई की गई है। वहीं कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि छठी घाट,थाना मोड़, सहित विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से वैरियर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका आगमन बख्तियारपुर वाली नई सड़क की ओर से होगी। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने कहा कि सुबह करिब दस बजे आगमन होगा।इस दौरान कल्याण बिगहा बाईंपास से देवी स्थान तक आरसीबी विभाग द्वारा नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है।
