पटना प्रमंडल ने जीता ओवरऑल चैम्पियन का खिताब, तिरहुत प्रमंडल उपविजेता…
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय साइक्लिंग…. प्रतियोगिता का भव्य समापन
नौ प्रमंडलों के लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 25 नवंबर 2026। राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय साइक्लिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना प्रमंडल ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि तिरहुत प्रमंडल उपविजेता बना।
खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन, पटना की मेजबानी में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक एवं बालिका साइक्लिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल ने सर्वाधिक 31 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि तिरहुत प्रमंडल ने 28 अंक प्राप्त कर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों से चयनित लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में मास स्टार्ट एवं इंडिविजुअल टाइम ट्रायल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन इंडिविजुअल टाइम ट्रायल स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे :
बालक अंडर-19 (10 किलोमीटर)
1. शुभम कुमार – पटना प्रमंडल
2. मुकेश कुमार – पटना प्रमंडल
3. कुश मोहम्मद – तिरहुत प्रमंडल
बालक अंडर-17 (10 किलोमीटर)
1. अंशुमन कुमार – पूर्णिया प्रमंडल
2. आदर्श कुमार – सारण प्रमंडल
3. प्रिंस कुमार – पटना प्रमंडल
बालक अंडर-14 (10 किलोमीटर)
1. आयुष कुमार – पटना प्रमंडल
2. छोटू कुमार – मगध प्रमंडल
3. प्रवीण कुमार – सारण प्रमंडल
बुधवार को आयोजित पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में खेल विभाग, बिहार के सहायक निदेशक श्री संजय कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, पटना श्री जयनारायण कुमार एवं वरिष्ठ एनआईएस प्रशिक्षक श्री अभिषेक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री धीरेन्द्र कुमार, श्री अभिमन्यु कुमार, श्री सुधांशु रंजन, श्री सूरज कुमार, श्री रोहित रंजन, श्रीमती कल्याणी देवी, श्रीमती रागिनी रानी, श्री रोहित कुमार, श्री अनिल कुमार सहित विभिन्न प्रमंडलों के टीम प्रभारी, प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक श्री संजय कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं धैर्य का परिचय दिया है। इस प्रकार के आयोजनों से बिहार में साइक्लिंग खेल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विद्यालय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने एवं आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।
वहीं, जिला खेल पदाधिकारी, पटना श्री जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।
