पटना में राज्य स्तरीय विद्यालय साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, नौ प्रमंडलों के 200 खिलाड़ी ले रहे भाग..
जे.पी. गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, छह वर्गों की स्पर्धाओं के परिणाम घोषित…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 23 नवंबर 2026।खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक एवं बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 साइक्लिंग प्रतियोगिता का सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
पटना के जे.पी. गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी, पटना जयनारायण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन एलसीटी घाट से दीघा गोलंबर तक विभिन्न आयु वर्गों की साइक्लिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों से चयनित लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया जाएगा।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में रूट प्लान, मार्ग की मार्किंग एवं कोर्स तैयार कर प्रतियोगिता का निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और सुचारू संचालन किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन के परिणाम
1. अंडर-14 बालिका (6 किलोमीटर रेस)
– प्रथम – रागिनी कुमारी (पटना)
– द्वितीय – रुपाली कुमारी (सारण)
– तृतीय – रीती कुमारी (सारण)
– चतुर्थ – आयुषी श्रीवास्तव (तिरहुत)
2. अंडर-14 बालक (12 किलोमीटर रेस)
– प्रथम – रवि रंजन कुमार (तिरहुत)
– द्वितीय – आर्यन सिंह (पुनिया)
– तृतीय – सोनू कुमार (पटना)
– चतुर्थ – प्रवीण कुमार (सारण)
3. अंडर-17 बालिका (12 किलोमीटर रेस)
– प्रथम – सुप्रिया कुमारी (मगध)
– द्वितीय – राधा कुमारी (मगध)
– तृतीय – रजनी कुमारी (मगध)
– चतुर्थ – श्रेया कुमारी (पटना)
4. अंडर-17 बालक (18 किलोमीटर रेस)
– प्रथम – ऋतिक कुमार (तिरहुत)
– द्वितीय – आदर्श कुमार (सारण)
– तृतीय – अल्ताफ मंसूरी (पटना)
– चतुर्थ – दशरथ कुमार (तिरहुत)
5. अंडर-19 बालिका (18 किलोमीटर रेस)
– प्रथम – सृष्टि कुमारी (तिरहुत)
– द्वितीय – लक्की कुमारी (तिरहुत)
– तृतीय – सुरुचि कुमारी (पटना)
– चतुर्थ – जानकी कुमारी (तिरहुत)
6. अंडर-19 बालक (24 किलोमीटर रेस)
– प्रथम – आर्यन सिंह (सारण)
– द्वितीय – मुकेश कुमार (पटना)
– तृतीय – खुश मोहम्मद (तिरहुत)
– चतुर्थ – शुभम कुमार (पटना)
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया। इस आयोजन से बिहार में साइक्लिंग खेल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विद्यालय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है। चयनित खिलाड़ियों से आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
