20 दिसंबर को मुंबई में जुटेंगे देश-विदेश के कायस्थ प्रतिनिधि, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर होगा मंथन : रागिनी रंजन

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 25 नवंबर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा है कि 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने वाला विराट कायस्थ सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन सामाजिक एकता, महिला सशक्तीकरण, कुटीर उद्योग, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के कायस्थ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा कि कायस्थ समाज की समृद्ध ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए महिलाओं, युवाओं और बच्चों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिले और उसकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि मुंबई में आयोजित होने वाला विराट कायस्थ सम्मेलन केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, आत्मसम्मान, स्वावलंबन और सामूहिक विकास का व्यापक मंच बनेगा। सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण तथा कला-संस्कृति के संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की पहचान उसकी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं, साहित्य, संगीत, कला और बौद्धिक विरासत से रही है। इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज की प्रतिभाओं को पहचान एवं सम्मान दिलाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कला और संस्कृति के माध्यम से सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है।
श्रीमती रागिनी रंजन ने पर्यावरण संरक्षण को भी सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि विकास की अवधारणा तभी सार्थक होगी, जब आर्थिक प्रगति के साथ प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाए। समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और इस दिशा में सामूहिक पहल करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना, शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते तैयार करना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास ऐसा सशक्त सामाजिक मंच तैयार करना है, जहां हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले और जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहयोग प्राप्त हो।
रागिनी रंजन ने कहा कि देश और विदेश में रहने वाले कायस्थ परिवारों को एक सूत्र में जोड़कर आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक दायित्वों की भावना को मजबूत किया जाएगा। राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में जीकेसी समाज की सामूहिक शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक बदलाव की पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित विराट कायस्थ सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती के अभियान को सफल बनाने की अपील की।
