मुहाने नदी का मुंह बंद होने से नालंदा में जल संकट, किसानों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत (नालंदा) गया जिले के उदेरा स्थान डैम के पास फल्गु नदी से निकलने वाली मुहाने नदी के मुंह को बंद कर दिए जाने से नालंदा जिले में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है।
हरनौत प्रखंड के सेवदह गांव निवासी चन्द्र उदय कुमार ने बताया कि मुहाने नदी नालंदा के लिए संजीवनी है। इसका मुंह बंद होने के कारण फल्गु नदी का पानी मुहाने नदी में नहीं आ रहा है। नक्शे के अनुसार निलांजल नदी और मुहाने नदी दोनों फल्गु नदी से जुड़ी हैं, लेकिन उदेरने नदी के पास मुहाने नदी का मुंह बंद कर दिया गया है।
इससे नालंदा के किसानों की सिंचाई और आम लोगों के पेयजल पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि जनहित में मुहाने नदी का मुंह अविलंब खुलवाया जाए।
