शनि मंदिर में शनिवार को पौधा एवं खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण…
हरनौत में श्री शनि देव विशाल भंडारा एवं पौधारोपण सहारोह का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से शनिवार को हरनौत प्रखंड मुख्यालय स्थित शनि मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में पौधा वितरण समारोह एवं श्री शनिदेव विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुढ़ारी पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी श्रीराम प्रसाद सिंह उपस्थित हुए।
आयोजकों ने मुख्य अतिथि का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम प्रसाद सिंह ने अपने हाथों से आम, अमरूद, कटहल, शीशम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के करीब एक हजार पौधों का वितरण किया। पौधा वितरण के बाद श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम प्रसाद सिंह ने कहा कि शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है और इस दिन पूजा-पाठ एवं सेवा का विशेष महत्व है। इसी धार्मिक परंपरा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधा वितरण की पहल की गई है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
आयोजन समिति के धर्मेंद्र कुमार उर्फ जय हिंद हृदयेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष धरती बचाओ आंदोलन, संतोष पांडेय एवं उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि “एक पौधा शनिदेव के नाम” के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सेवा और समरसता की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में शिवकुमार, महेंद्र बाबा, रोहित यादव, सन्नी गोप, कुंदन कुमार, रोहित गोप, शाका गोप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
