• Mon. Sep 14th, 2026

#bihar: तेलमर थाना में गुंडा,चौकीदारी परेड का आयोजनः थानाध्यक्ष ने अपराधियों व चौकीदारों को दिए सख्त निर्देश..

Bykhabretv-raj

Aug 30, 2026

 

 

 

 

 

 

तेलमर थाना में गुंडा,चौकीदारी परेड का आयोजनः थानाध्यक्ष ने अपराधियों व चौकीदारों को दिए सख्त निर्देश..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को तेलमर थाना परिसर में गुंडा परेड और चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की।

गुंडा परेड के दौरान थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों, सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को थाने बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को अपनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और समय-समय पर थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में चौकीदारी परेड में थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्ती तेज करने, संदिग्ध व्यक्तियों, शराब, जुआ, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने को देने का निर्देश दिया।

थानाध्यक्ष ने चौकीदारों से कहा कि वे गांव स्तर पर होने वाले छोटे-बड़े विवादों की जानकारी समय रहते पुलिस को उपलब्ध कराएं। इससे समय पर कार्रवाई कर विवाद को बढ़ने से रोका जा सकेगा। साथ ही, उन्हें सरकारी आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का भी निर्देश दिया गया।थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने जोर देकर कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और चौकीदार दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी, सहायक उप-निरीक्षक (सअनि) और चौकीदार भी उपस्थित थे।