• Tue. Sep 15th, 2026

#bihar: 38 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंत्री और सांसद….

Bykhabretv-raj

Sep 15, 2026

 

 

 

 

38 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-VIII) का भव्य शुभारंभ; सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं मंत्री श्रवण कुमार रहे मुख्य अतिथि….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: ​नालंदा / बिहार: 38 बिहार बटालियन एनसीसी के द्वारा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-VIII का बिहार उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी उप कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।​38 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी एवं कर्नल अजय कुमार ने कैडेटों का स्वागत करते हुए शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना विकसित करने का उत्कृष्ट मंच है।उन्होंने कैडेटों को शिविर के दौरान हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल, शारीरिक दक्षता और आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनसीसी सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं है, ये अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व की ट्रेनिंग है। जो छात्र आज मेहनत करेंगे, वही कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।” कैडेटों के अनुशासन और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का वास्तविक आधार है।उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास और कौशल उन्नयन के लिए निरंतर समर्पित है आपके व्यवहार, टीम वर्क और देश के प्रति समर्पण को भी देखा जाएगा। मेहनत करो परिणाम बेहतर होंगे। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया एनसीसी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र संवर्धन में मील का पत्थर साबित होते हैं।
​शिविर में बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी,सूबेदार मेजर ललिनद्र टिग्गा ट्रेनिंग दे सी ओ मदन मेहता सूबेदार बी सी पाण्डेय सेना प्रशिक्षक मानसिंह नरेंद्र शर्मा नायक सूबेदार रहमत सूबेदार गौ बहादुर आले बी एच एम भीम बहादुर ऋषि थापा हवलदार संजय सिंह हवलदार मुकुल कुमार रोमन अधिकारी जागवेंदू सोय के टोप्पो एसोसिएट एनसीसी अधिकारी शैलेश कुमार रंजन रवि कुमार रंजन प्रशांत कुमार शैलेन्द्र कुमार प्रधान लिपिक उमाशंकर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।