पटना स्नातक निर्वाचन को लेकर नगर जिला जदयू की तैयारी बैठक….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
बिहारशरीफ। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के के आगामी 24 सितंबर 2026 को आईएम हॉल, बिहारशरीफ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नगर जिला जनता दल (यू) बिहार शरीफ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर जिला जदयू अध्यक्ष प्रदूमन कुमार ने की।
बैठक में 24 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा स्नातक मतदाताओं से व्यापक संपर्क अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और कार्यक्रम की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।
नगर जिला जदयू अध्यक्ष प्रदूमन कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों से आह्वान किया कि 24 सितंबर 2026 को आईएम हॉल, बिहारशरीफ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी तत्परता से कार्य करें।
बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद जी जिला अरविंद कुमार जिला डॉक्टर शशिकांत कुमार टोनी नगर कमेटी के सैकड़ो लोग भाग लिए। अंत में पार्टी के पुराने साथी संजय कुमार ग्राम आशा नगर के आकस्मिक हृदय गति रुकना से मृत्यु हो जाने पर उनके आत्मा के शांति है तो 2 मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
