धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, चेरो बाजार में स्थापित हुई प्रतिमा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सिद्धि विनायक भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। वहीं चेरो बाजार में श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जो देर रात तक चलती रही। गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचे। देर रात तक चेरो बाजार में चहल-पहल बनी रही।
गणेश पूजा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव वीरेंद्र कुमार, गरीबन साव, सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
