• Tue. Sep 15th, 2026

#bihar: श्री गणेश पूजा समारोह में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार…

Bykhabretv-raj

Sep 15, 2026

 

 

श्री गणेश पूजा समारोह में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत। बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार सोमवार को नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोराडीह-कल्याण बिगहा मार्ग स्थित भेड़िया गणेश धाम में आयोजित श्री गणेश पूजा समारोह में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।

इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार का स्वागत किया। गणेश पूजा समारोह को लेकर भेड़िया गणेश धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार
उपाध्यक्ष पप्पु कुमार, प्रवक्ता राहुल ,रविरंजन सहित अन्य मौजूद थे।