• Tue. Sep 15th, 2026

#bihar: तारा स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन….

Bykhabretv-raj

Sep 15, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तारा स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना :सकरी गली, पटना स्थित प्रभु तारा स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक काव्य-गोष्ठी संपन्न हुई , जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया ।
समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार व समाज सेवी कमल नयन श्रीवास्तव ने की । मोहम्मद एहसान अली , अखिलेश्वर सिन्हा, मनोज उपाध्याय, कुमारी दीपक, आदित्य राज , मौसम राज ,आदि की कविताएँ खूब सराही गयीं । रोहित कुमार, अभिषेक रंजन, प्रशांत पाण्डेय, रिया कुमारी, संगीता सिन्हा, अवनीश , आयूष ,समर्थ राज , आदि की भी कविताएँ प्रभावी रहीं ।
इस अवसर पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार का संकल्प दुहराया गया । सरकार से यह मांग की गयी कि वह न्यायपालिका, बैंकिंग सहित सभी क्षेत्रों में हिन्दी को अनिवार्य बनाए। बिहार में हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं से संबद्ध संस्थानों को पुनर्जीवित किया जाए ।
श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों में जो हिन्दी का संस्कार दिया जा रहा है, वह सराहनीय है । प्रधानाचार्य मनोज उपाध्याय ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने पर बल दिया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत पाण्डेय ने किया जबकि निदेशक मुकेश कुमार ने आभार ज्ञापन किया ।