
बचपन प्ले स्कूल में रिमझिम फुहारों के बीच मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव ….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : दिनांक १४ अगस्त,२५ को एतवारी बाजार,डी.डी.सी.आवास के पीछे स्थित बचपन प्ले स्कूल तथा इडेन गार्डेन हाई स्कूल के सभागार में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल रूप में अवमुक्त पाण्डेय ने सुन्दर मनमोहक स्वरूप से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया। ग्वाल-बाल के साथ मटकी फोड़ उत्सव से वृंदावन जैसा मधुर रसमय, भक्तिमय वातावरण उपस्थित हो गया। कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई के साथ आयुषी,अर्शिता,पृषा, स्तुति, नव्या,आएजा,अरिश्फा,सान्वी, शांभवी अनुजा,अमाया ने ….

” *मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया”* और *”वो कृष्णा है जो अलबेला “* गीत पर अंशिका,जन्नत,उम-ए-कल्सम, समायरा, शैलजा,वामिका,पृषा, सुकृति आदि ने मनमोहक नृत्य करके रासलीला जैसा अनुपम दृश्य उपस्थित कर पारम्परिक त्योहार और आधुनिक चेतना और पर्यावरण जागरूकता के साथ प्रेम, भक्ति और संस्कार की एक मिसाल पेश की।
बचपन प्ले स्कूल ने इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना ही नहीं बल्कि बच्चों में चरित्र निर्माण भावनात्मक विकास और सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना भी विकसित करना है।

इस अवसर पर बचपन के निदेशक श्री भरत कश्यप ने कहा कि त्योहार बच्चों को सीखने की यात्रा का स्वाभाविक हिस्सा है। जब परम्परा को शिक्षा से जोड़ा जाए तो बच्चों में संस्कार और संवेदना का बीजारोपण स्वत ही हो जाता है *”क्योंकि बचपन सिर्फ एक बार आता है”*
इसके साथ ही बचपन की कर्मठ टीम की तथा अभिभावकों के सात्विक सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

