ब्रिलिएंट ग्रुप के सभागार में ओम शांतिकुंज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : स्थानीय ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में ओम शांतिकुंज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारे भाई बहनों ने प्रेरणादायक एवं मोटिवेशनल वक्तव्य दिए एवं शपथ भी दिलवाई। उपस्थित सदस्यों में बिहार शरीफ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी अनुपमा दीदी ने अपना प्रेरणादायक संबोधन से उपस्थित बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया कि नशा कितनी बुरी लत है जिसके द्वारा हम खुद को अपने परिवार समाज राज्य एवं राष्ट्र को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य एवं समाज और परिवार की तरक्की देश के युवाओं के कंधों पर टिकी होती है…

हमारा भारत संसार का सबसे युवा देश माना जाता है इसलिए हमारा कर्तव्य भी होता है कि हम अपने युवाओं को सही रास्ता दिखाएं। उपस्थित अन्य लोगों में पूनम दीदी ने भी अपना प्रेरणादायक भाषण में यह कहा कि देश के युवा वर्ग को जिंदगी की हर पहलू को जीने की इच्छा होती है युवा वर्ग को खुद से नशा का लत मानसिक तौर पर छोड़ेंगे तभी यह परिवार और समाज एवं देश के लिए वरदान होगा। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार ने कहा की बच्चे हमारे आने वाले समय के भविष्य हैं अपने गोल को केंद्रित करें एवं फोकस करें और पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का पालन का भी पूरी तौर पर ख्याल रखें। पुण: पूनम दीदी ने उपस्थित सभी बच्चों शिक्षकों एवं ओम शांति के द्वारा आए हुए दीदी एवं भैया को यह शपथ दिलाया कि ईश्वर गॉड खुदा को साक्षी मानते हुए हम शपथ लेते हैं कि चाहे कैसी भी स्थिति क्यों ना हो कभी किसी के दबाव में आकर आज से किसी भी नशीले पदार्थ को हाथ नहीं लगाएंगे…

अपने परिवार दोस्त गांव शहर स्कूल कॉलेज के नशा मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे एवं सरकार के द्वारा जो भी कानून बने हैं उनका पूरा-पूरा पालन करेंगे एवं पर्यावरण और वातावरण को भी स्वच्छ बनाए रखेंगे। इस प्रकार भारत माता की जय,जय हिंद,जय भारत,वंदे मातरम,बिहार राज्य की जय हो कहकर अपना संबोधन खत्म किया उपस्थित लोगों में प्रियंका दीदी सोनू भैया विजय भैया ने भी अपना-अपना मार्गदर्शक पूर्ण वक्तव्य दिए। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजय सिंह कर रहे थे उपस्थित आए हुए भैया एवं दीदी को चेयरमैन सर के हाथों पारितोषिक वितरण किया गया। इस सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे जिसमें रंजय सिंह,पवन कुमार,किशोर कुमार पांडे,विजय कुमार,मोहम्मद नाजिम,राजकुमार सिंह,एसके गांगुली,नाजिया दूरच्छा मैडम,स्वाति मिस,मिलन मैडम,हिना खान आदि उपस्थित रहे।

