• Thu. Jan 15th, 2026

@बिहार : एस डी एम सदर की अध्यक्षता में आगामी पर्व गणेश पूजा चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी..को लेकर शान्ति समिति बैठक…

Bykhabretv-raj

Aug 14, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एस डी एम सदर की अध्यक्षता में आगामी पर्व गणेश पूजा चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी..को लेकर शान्ति समिति बैठक…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज दिनांक 14.08.25 को अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ की अध्यक्षता में आगामी पर्व गणेश पूजा चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं आवश्यक व्यवस्था के निमित्त बिहारशरीफ नगर निगम एवं अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक स्मार्ट सिटी भवन बिहारशरीफ में आयोजित की गई। उक्त बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ 1 एवं संबंधित पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं माननीय सदस्य गण उपस्थित रहे। बैठक के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गणेश पूजा 2025 को शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर सदस्यों से आवश्यक विचारविमर्श किया गया एवं इस संदर्भ में सभी सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, जो निम्नवत है
1. बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकालेंगे। इस संदर्भ में आयोजकों को बताया गया कि संबंधित थाना में निश्चित रूप से आवेदन जमा करेंगे। जुलूस की शर्तें वो नियम पूर्व वर्ष की तरह ही रहेंगे।
3. सभी संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्थापित किया जा रहे प्रतिमाओं के आयोजक से संपर्क कर उनसे बात कर आवेदन प्राप्त कर लेगे तथा लाइसेंस निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे l
4. सदस्यों द्वारा साफ सफाई एवं जल जमाव की समस्या के संबंध में बताया गया इस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु उप नगर आयुक्त बिहार शरीफ नगर निगम को निर्देश दिया गया
5. सदस्यों द्वारा बताया गया को गणेश पूजा के अवसर पर सोसराय क्षेत्र में रात्रि में काफी भव्य मेला लगता है जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं इसमें महिलाएं भी काफी संख्या में रहती है उक्त अवसर पर आवश्यक व्यवस्था यथा ठहरने की व्यवस्था मेडिकल कैंप तथा आवश्यक साफ सफाई इत्यादि की व्यवस्था करने की मांग की गई जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया
6. सदस्यों से अनुरोध किया गया की यथा संभव मूर्तियों का हाइट कम रखें ताकि विसर्जन के समय दिक्कत ना हो साथ हि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है इसलिए डीजे का प्रयोग ना करे
7. इन्हीं सब बातों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सदस्यों से अनुरोध किया गया कि उक्त पर्व को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन को आवश्यक सहयोग दें जिस पर सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई।