ऑपरेशन मुस्कान के तहत हरनौत पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, वास्तविक धारक को सौंपा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत हरनौत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को बृहस्पतिवार को सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर धारक के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने के बाद हरनौत थाना पुलिस ने तकनीकी प्रयास एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल को बरामद किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया।
पुलिस की इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने के साथ ही गुम हुए सामान की बरामदगी को लेकर उम्मीद भी मजबूत हुई है। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लगातार गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें साइबर सेल द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर(सीआईईआर) पोर्टल ,
लोकेशन ट्रैकिंग सहित तकनीकी निगरानी की मदद से ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा जा रहा है ।मौके पर
एसआई दीपा कुमारी ,एसआई राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
