• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: फुटपाथी दुकानदारों के लिए बिना बैकल्पित व्यवस्था किए बिना, उसे उजाड़ना फुटकर कानुन-2014 का सरासर उलंघन…

Bykhabretv-raj

Jan 8, 2026

 

 

 

 

 

 

 

फुटपाथी दुकानदारों के लिए बिना बैकल्पित व्यवस्था किए बिना, उसे उजाड़ना फुटकर कानुन-2014 का सरासर उलंघन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  बिहार शरीफ, बिहार शरीफ नगर निगम द्बारा अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथी दुकानदारों के लिए बिना बैकल्पित व्यवस्था किए बिना, उसे उजाड़ना फुटकर कानुन-2014 का सरासर उलंघन है। नालन्दा जिला खुदरा व्यवसायी संघ के सचिव सह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार एवं बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र से उप महापौर की प्रत्याशी रही आशा देवी ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि नगर निगम द्बारा वेंडर जोन का निर्माण किए बिना फुटपाथियों को उजाड़ना गलत है! नेताद्वय ने कहा कि फुटकर बिक्रेता कानुन-2014 में स्पष्ट निर्देश है कि वेंडर जोन बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को बसाकर हीं उसे वहां से हटाना है, जबकि इसके विपरीत नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ रही है! जबकि वास्तव में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बनाए गए भवनों को छू तक नहीं रही है! इससे सम्बन्धित वार्ड नं० – 17 के वार्ड पार्षद खालिद आलम भुट्टो द्बारा अतिक्रमित जमीन का नगर निगम से मांगे गए सवालों का जबाब तक नहीं दे रही है! नेताद्बय ने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटना चाहिए, यह शहर के लिए जरुरी भी है,लेकिन अमीरों और गरीबों में बिना भेदभाव किए अतिक्रमण हटना चाहिए न कि अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ व्यवसायियों को हीं तंग किया जाय ! उन्होंने नगर निगम से अविलंब वेंडर जोन की व्यवस्था करने की मांग की ! विदित हो कि स्थानीय विधायक डा०सुनील कुमार ने भी वेंडर जोन से सम्बन्धित बातों को जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के समक्ष रखा था लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है?