• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: मत्स्य लाभुकों को आवश्यक संसाधनों का वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

Bykhabretv-raj

Jan 7, 2026

 

 

 

 

 

 

मत्स्य लाभुकों को आवश्यक संसाधनों का वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 7 जनवरी 2026 को जिला मत्स्य पदाधिकारी, श्री शंभू कुमार के द्वारा मत्स्य लाभुकों के बीच मत्स्य व्यवसाय से संबंधित आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया।

इसका उद्देश्य मत्स्य पालकों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सुदृढ़, लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को तसला, डिजिटल तराजू एवं मछली जाल जैसी अत्यंत उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इन संसाधनों के माध्यम से मछली की खरीद-बिक्री, तौल तथा मत्स्य उत्पादन की प्रक्रिया अधिक सुचारू, पारदर्शी एवं कुशल हो सकेगी, जिससे लाभुकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री शंभू कुमार ने उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं मत्स्य विभाग मत्स्य पालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक उपकरणों के उपयोग से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बेहतर मूल्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने लाभुकों से वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन करने एवं विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
लाभुकों ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से उनका व्यवसाय सशक्त होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

जिला मत्स्य विभाग नालन्दा द्वारा मत्स्य पालकों के हित में निरंतर सकारात्मक एवं विकासोन्मुखी कदम उठाए जा रहे हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।