• Thu. May 21st, 2026

#bihar: भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य हैं जो देश को सर्वोपरि मानते है…

Bykhabretv-raj

May 21, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य हैं जो देश को सर्वोपरि मानते है…

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी , बिहार शरीफ नगर उत्तरी के अंतर्गत शक्ति केन्द्र की बैठक शक्ति केन्द्र संख्या एक , जिसके अंतर्गत वार्ड संख्या एक और दो के अंतर्गत सोहडीह, बबुरबन्ना एवं सहोखर मुहल्ला आता है पर शक्ति केन्द्र प्रमुख सुनील कुमार के आवास पर उनके अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। मौके पर जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार एवं नगर अध्यक्ष संदीप कुमार मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सुनना एवं देखना सुनिश्चित करना एवं प्रत्येक बूथों को मजबूत बनाने में निरंतर सहयोग निश्चित करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य हैं जो देश सर्वोपरि की भावना से सदैव समाज एवं राष्ट्र हित के कार्यों में तत्पर रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने अपने बूथों पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सुनना और देखना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने मुहल्लों में जरूरतमंद लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेकों नेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व डबल इंजन सरकार का लाभ देश और बिहार की जनता को मिल रहा है। हम सभी मिलकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, शक्ति केन्द्र प्रमुख सुनील कुमार, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजदीप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, शशिकांत सिन्हा, कमल प्रभाकर, अमित कुमार, रीतेश कुमार वर्मा, रविरंजन वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।