• Fri. May 22nd, 2026

#bihar: बिहार का हो रहा है समुचित विकास :- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

May 22, 2026

 

 

 

 

बिहार का हो रहा है समुचित विकास :- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत 69 लाख की राशि से साठोपुर पासवान टोला से लेकर वियावानी पुल तक नदी किनारे नवनिर्मित ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य का एवं सांसद निधि से 5 लाख की राशि से विलास महतो के घर से राजू साव के घर तक नव निर्मित पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार का समुचित विकास हो रहा है नीतीश मांडल को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है आने वाले समय में देश के पांच टाप राज्यों में बिहार को स्थान दिलाने पर काम चल रहा है।7 निश्चय-3 के संकल्पों से बिहार में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है।महिलाओं को स्वरोजगार,युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसर, साथ ही उद्योग, कृषि और टेक हब के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। नीतीश कुमार के विजन और मार्गदर्शन ने बिहार को नई दिशा और नई पहचान दी है।यह नया बिहार है, जहाँ हर गाँव तक विकास पहुँचा है।राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ, युवाओं को नए अवसर मिले और जनता का विश्वास मजबूत हुआ।बिहार को नई पहचान और विकास की नई दिशा देने के लिए बिहार की जनता धन्यवाद नीतीश कुमार बोल रही है।सड़क, बिजली,पानी स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर बिहार के विकास की नई कहानी लिखी है।जिन्होंने 90 का दशक देखा है,वे जानते हैं कि उस समय राज्य में इन मूलभूत सुविधाओं का कितना अभाव था।बिहार को विकास की पटरी पर लाने और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए हरसंभव कोशिश सरकार ने की है और करती रहेगी।सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आपके विजन और उसके सफल क्रियान्वयन ने राज्य की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।आज बिहार की महिलाओं की पंचायतों में भागीदारी बढ़ी है,आत्मनिर्भरता को बल मिला है और समाज में उनका सम्मान बढ़ा है।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा दिवाकर प्रसाद धनंजय मुखिया युगल किशोर प्र आकाश कु काजल प्रमोद यादव वार्ड पार्षद सविता देवी धनपत पासवान दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ तन्नू सिंह बिट्टू कुशवाहा विश्वास सिंह अरूण वर्मा रामजन्म रविदास विश्वास सिंह मन्टू कुशवाहा भाजपा नेता कृति कुमार डा अरविंद कुमार राजू साव नीतीश पाण्डेय जगलाल चौधरी संजय राम रंजीत सिंह सुधीर पासवान सुरेन्द्र कुशवाहा इंदू चौहान शशिभूषण प्र महेंद्र प्रसाद अमित कु रिक्की संजीत पटेल धर्मेंद्र यादव ललन कुशवाहा उपेन्द्र दिलवाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।